सरमेराः नदी में डूबने से 4 बहनों की मौत, अवैध बालू उत्खनन ने ली जान

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिले के सरमेरा थाना अंतर्गत धनावां काजीचक गांव में धनायन नदी में स्नान के दौरान चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है। चारों बच्चियां एक-दूसरे की चचेरी बहनें थी और अपने सगे भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं।

4 friends in Nalanda and 4 friends in Begusarai drowned in the river together there was uproar due to deathखबरों के मुताबिक चारों एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गहरे पानी में डूब गईं। चारों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं। उनके शव नदी किनारे रखे गए हैं।

ग्रामीण मौके पर ही मुआवजे की मांग पर अड़े हैं और पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे हैं। चारों तरफ चीख-पुकार मची है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध बालू खनन के कारण नदी में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बीते दिनों लगातार बारिश के कारण नदी पानी से लबालब है। गड्ढे भी पानी से भर गए हैं। ऐसे में गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

चारों बच्चियां भी तैरते हुए ऐसे ही एक गड्ढे तक पहुंच गईं। एक को डूबते देख तीनों बचाने को आगे बढ़ीं परंतु एक-एक कर चारों डूब गईं। नदी की किनारे रहे लोग जब तक चारों को पानी से बाहर निकालते, उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतकों में सीता कुमारी (12 वर्ष) पिता जर्नादन रविदास, सोनम कुमारी (13 वर्ष) पिता नवल मोची, राखी कुमारी (11 वर्ष) पिता शिवपूजन रविदास तथा सरिता कुमारी (11 वर्ष) पिता कृष्ण मोची शामिल हैं।

 

ओबीसी कोटा से डीएसपी बनी श्वेता का गांव वासियों ने यूं किया स्वागत

अस्थावां की बेटी को खिजरसराय में जलाकर मार डाला, आरोपी पति शव जलाते गिरफ्तार

जैतीपुर मोड़ ज्वेलर्स शॉप में हुई भीषण चोरी मामले में चंडी थानेदार की गजब कार्यशैली !

यहाँ प्रायः सरपंच की गई कुर्सी, जानें कौन कहाँ से कौन जीता-हारा, किसको कितने मिले वोट

नगरनौसा प्रखंड में कुल 13 पंसस में 9 ने गवांई कुर्सी, मात्र 4 की बची लाज

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future