Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    सरकारी उपेक्षा का शिकार राजगीर कन्या मध्य विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण

    राजगीर ( नालंदा दर्पण )। राजगीर अनुमंडल मुख्यालय नगर के उपाध्याय टोला स्थित कन्या मध्य विद्यालय स्थानीय छात्राओं का इकलौता मध्य विद्यालय है, जो स्थानीय अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग की लापरवाही के वजह से अब तक उपेक्षा का शिकार है। इसकी बाउंड्री तक नहीं हो सकी है।

    Encroachment on the land of Rajgir Girls Middle School a victim of government neglect nalandaअपुष्ट खबरों के मुताबिक कन्या मध्य विद्यालय की 17 डिसमिल जमीन है और  अतिक्रमण कारी लगातार चारों ओर से इसका अतिक्रमण करते आए हैं और अब हाल यह है कि इसके दक्षिण स्थित शौचालय की टंकी को मार्ग के अतिक्रमण कारी ध्वस्त कर इस पर सड़क निर्माण करने को तैयार हैं।

    चुकि यह विद्यालय उपाध्याय टोला में अवस्थित स्थित है और इसकी जमीन के अतिक्रमण में इस मोहल्ले के लोग शामिल हैं। हर कोई इस विद्यालयके अस्तित्व को खत्म करने पर उतारु है।

    परिणामस्वरूप टोला को कोई भी आदमी इसका विरोध करने के लिए सामने आने को तैयार नहीं है। वहीं स्थानीय नगर पंचायत, अंचल और अनुमंडल के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं, जो कि व्यवस्था पर सीधे सवाल उठा रहे हैं।

     

    इसलामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया प्रत्याशी की सड़क हादसा में मौत

    चुनाव चिन्ह आवंटन की खुशी, बंद कमरा में मुखिया पति-पंचायत सेवक का देखिए बार बाला डांस, वायरल हुआ वीडियो

    सरमेराः नदी में डूबने से 4 बहनों की मौत, अवैध बालू उत्खनन ने ली जान

    ओबीसी कोटा से डीएसपी बनी श्वेता का गांववासियों ने यूं किया स्वागत

    अस्थावां की बेटी को खिजरसराय में जलाकर मार डाला, आरोपी पति शव जलाते गिरफ्तार

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    5 COMMENTS

    Comments are closed.