तुलसीगढ़ पंचायत के वार्ड 10 में स्थिति काफी तनावपूर्ण, थानेदार दे रहा खुद निपट लेने की सलाह

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी प्रखंड का तुलसीगढ़ पंचायत में एक से एक दबंग हैं। यहां एक वार्ड सदस्य के हरकतों से लोग काफी परेशान हैं। पिछले दो दिन से पंचायत के महमदपुर वार्ड संख्या दस में स्थिति काफी तनावपूर्ण है।

पिछले दिनों जलमीनार में ताला लगाने के विवाद में वर्तमान वार्ड सदस्य और पूर्व वार्ड सदस्य के समर्थकों के बीच हुए विवाद में जहां गोली चलने से एक महिला घायल हो गई थी।

वहीं मंगलवार को वर्तमान वार्ड सदस्य ने गांव के रास्ते में ट्रैक्टर लगाकर छोड़ दिया है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्हें अपने वाहन ले जाने के लिए सोचना पड़ रहा है।

पिछले छह घंटे से गांव की सड़क अवरूद्ध है। लोग वार्ड सदस्य की दबंगई से परेशान हैं। उनके स्वभाव को लेकर ग्रामीण नाहक उलझना नहीं चाहते हैं।जिसका फायदा वार्ड सदस्य उठा रहे हैं।

ग्रामीणों ने चंडी पुलिस से ट्रैक्टर उठा हटवाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन पुलिस ग्रामीणों को खुद निपट लेने की नसीहत दे रहीं है।

इससे पहले वर्तमान वार्ड सदस्य ने राजनीतिक खुन्नस में नल जल‌ योजना के जलमीनार में ताला लगा दिया था।जिसे पूर्व वार्ड सदस्य के समर्थकों ने तोड़ दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में हुए विवाद में गोली चलने से रामबाबू यादव की पत्नी को गोली लग गई थी। जिसका इलाज पटना में चल रहा है।

ग्रामीणों ने नालंदा दर्पण को बताया कि गांव में दो गुटों में तनाव बना हुआ है। प्रशासन के हस्तक्षेप नहीं करने से कभी भी गांव में अप्रिय घटना घट सकती है।

सरकारी जलमीनार को लेकर फायरिंग, महिला को गोली लगी, हालत गंभीर, थानेदार बता रहा मामूली घटना

लग्जरी कार में यूं तहखाना बना ढोयी जा रही 60 बोतल विदेशी शराब बरामद

बिहार शरीफ सदर अस्पताल की हालत देख बिफरे नालंदा डीएम, दी कड़ी चेतावनी

कर्मचारी का दर्जा की मांग को लेकर वार्ड सचिवों ने प्रखंड पंचायत विभाग को ज्ञापन सौंपा

15 लाख की फिरौती के लिए अपहृत युवक 24 घंटे के अंदर बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker