राज्य महादलित आयोग के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार राज्य महादलित आयोग के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राजद विधायक उदय मांझी के नेतृत्व में विभिन्न दलों के प्रतिनिधिमंडल ने नालन्दा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से छोटीपहाड़ी, मंसूरनगर, सिंगारहाट व पहड़तल्ली के वासियों में व्याप्त भय का माहौल को खत्म करने की मांग की।

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है न कि मकान या आशियाना उजाड़ा जा रहा है। शराबबंदी उल्लंघन एवं गैरकानूनी कार्य करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने निर्दोषों को दण्ड नहीं देने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल में एनसीपी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान, कांग्रेस भूसंपदा समिति के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मुन्ना, सीपीआई के राजकिशोर प्रसाद, सीपीआईएमएल के पालबिहारी लाल, स्वराज पार्टी के जिला सचिव संजय कुमार, दलित सेना के जिलाध्यक्ष रामरतन पासवान, सुरेन्द्र पासवान व जयराम पासवान मौजूद थे।

एक बदकिस्मत इमारत बन कर रह गई चंडी का कर्पूरी भवन !

अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल, किसान के घर 8 लाख की भीषण डकैती

पान समाज की ओर से चंडी प्रखंड प्रमुख का किया गया अभिनंदन

अनुमंडलीय आंचलिक पत्रकार संघ के पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर समाचार संकलन किया

सोहसराय जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी सुनीता मैडम पुत्र समेत गिरफ्तार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »