चुनाव प्रचार के दौरान सरपंच प्रत्याशी की बहन को ही फंसा लिया, ग्रामीणों ने कराई शादी

करायपसुराय (नालंदा दर्पण)। पंचायत चुनाव के दरमियान प्रेम प्रसंग शुरु हुई और ग्रामीणों की सहभागिता से परिजनों की सहमति से प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई। मामला करायपसुराय थाना क्षेत्र के छितरविगहा गांव का है।

खबरों के अनुसार स्थानीय थाना अंतर्गत डियांवा पंचायत के चंदकुरा गांव निवासी रामाश्रय रविदास के पुत्र रविकांत रविदास अपने रिश्तेदार, छितरविगहा गांव निवासी रामप्रवेश रविदास के यहां पंचायत चुनाव के दौरान मदद करने हेतु गया हुआ था।

रामप्रवेश रविदास का पुत्र घनश्याम रविदास मखदुमपुर पंचायत से सरपंच पद हेतु चुनाव लड़ रहा था। इसी बीच गांव में चुनावी प्रचार प्रसार के दौरान गांव निवासी राधे रविदास की पुत्री काजल कुमारी से प्रेम संबंध कायम हो गया।

प्रेम परवान चढ़ने के बाद साथ जिएंगे, साथ मरेंगे की कसम खाकर रविकांत रविदास अपनी प्रेमिका को लेकर बीते सोमवार को फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब लड़की नहीं मिली तो परेशान हो गए।

ईधर रवि कांत के घर आने के बाद लड़की के परिजन उससे गहराई से पूछताछ करने लगे तथा उसके मित्रों पर भी दबाव बनाया गया। तब जाकर उसने लड़की को पटना में रखे जाने की बात कबूल की।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने लड़की तथा लड़का पक्ष के परिजनों को समझा-बुझाकर तथा एक ही जाति के होने की बात कहते हुए दोनों प्रेमी जोड़ें की शादी कराए जाने को राजी कर लिया।

इसके बाद बीते शुक्रवार की देर रात लगभग 11 बजे ग्रामीणों एवं दोनों के परिजनों के समक्ष प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई।

नालंदा के चंडी के युवक की पटना के भदौर में गला रेतकर निर्मम हत्या, पत्नी गिरफ्तार

नालंदा के देवीसराय मोड़ के पास मोबिल के डिब्बे में बंद मिली झारखंड की ‘लैला’

ट्रैक्टर से कुचलकर आलू उखाड़ने जा रही वृद्धा की मौके पर मौत

पुलिस के कार्यशैली पर उठे सवाल, कई गंभीर घटनाओं में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन टीम पर हमला, रोड़ेबाजी, फायरिंग, पुलिसकर्मी समेत 4 जख्मी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future