अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नालंदा के चंडी के युवक की पटना के भदौर में गला रेतकर निर्मम हत्या, पत्नी गिरफ्तार

युवक का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। महिला का किसी से अवैध संबंध था। अक्सर वह फोन पर व्यस्त रहती थी। इस कारण दंपती में झगड़ा होते रहता था। अवैध संबंध में विरोध पर युवक को मौत के घाट उतारा गया….”

चंडी (नालंदा दर्पण)। पटना जिला के भदौर थाना इलाके में अवैध संबंध में बाधक साबित होने पर महिला ने प्रेमी व उसके सहयोगियों से गला रेतकर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने टाल इलाके से शव बरामद किया।

खबरों के मुताबिक मृतक चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ गांव निवासी स्व. जगुनंदन प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार है। युवक के निर्मम तरीके से हत्या की खबर मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई।

भदौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि राजीव 25 मार्च को लापता हो गया। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। 27 मार्च को थाने में लापता की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

खबरों के अनुसार, भदौर थाना पुलिस ने 26 मार्च को टाल इलाके से एक अज्ञात युवक की लाश बरामद की। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान चंडी निवासी राजीव कुमार के रूप में की गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिवार के हवाले कर दिया।

परिवार की मानें तो युवक का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। महिला का किसी से अवैध संबंध था। अक्सर वह फोन पर व्यस्त रहती थी। इस कारण दंपती में झगड़ा होते रहता था। परिवार आरोप लगा रहा है कि अवैध संबंध में विरोध पर युवक को मौत के घाट उतारा गया।

भदौर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पत्नी के अवैध संबंध के विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। महिला को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। दर्ज केस को चंडी थाना प्रेषित किया जाएगा।

 

नालंदा के देवीसराय मोड़ के पास मोबिल के डिब्बे में बंद मिली झारखंड की ‘लैला’

ट्रैक्टर से कुचलकर आलू उखाड़ने जा रही वृद्धा की मौके पर मौत

पुलिस के कार्यशैली पर उठे सवाल, कई गंभीर घटनाओं में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन टीम पर हमला, रोड़ेबाजी, फायरिंग, पुलिसकर्मी समेत 4 जख्मी

नगरनौसा पुलिस ने हत्यारा पति को फतुहा के कंचनपुर से दबोचा, सरेराह चाकू गोदकर की थी पत्नी की हत्या

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future