सीएम नीतीश कुमार के मकरौता आगमन को लेकर प्रशासन ने लिया सभा स्थल का जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मकरौता गाँव आगमन को लेकर जहां एक और ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, वहीं जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में है। सभा स्थल पर कारीगरों के द्वारा आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। इस पंडाल में 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी….

करायपसुराय (नालंदा दर्पण)। नालंदा के जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक, उप विकास आयुक्त ने आज मुख्यमंत्री नितीश कुमार के आगामी 6 अप्रैल को प्रखंड के मकरौता गांव में आगमन को लेकर सभा स्थल का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

आगामी 6 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करायपसुराय प्रखंड के मकरौता गांव में आएंगे, जहां वे समाज सुधार अभियान कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों को संबोधित करेंगे, वहीं अपनी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करने के लिए उनसे मिलेंगे तथा बैठक करेंगे।

इसे लेकर आज बुधवार को नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, आरक्षी अधीक्षक अशोक मिश्रा, उप विकास आयुक्त समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इसके उपरांत अधिकारियों ने करायपसुराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर पंडाल के निकट पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था, अग्निशामक इत्यादि आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया।

नालंदा के आरक्षी अधीक्षक अशोक मिश्रा ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि पंडाल के चारों ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात होंगे, जो चौकस होकर सारी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

देखिए कुत्ता की करतूत, धर्मस्थल पर लाया मृत पशु का सिर, सीसीटीवी से हुआ खुलासा, शांति-सौहार्द रहा कायम

चुनाव प्रचार के दौरान सरपंच प्रत्याशी की बहन को ही फंसा लिया, ग्रामीणों ने कराई शादी

नालंदा के चंडी के युवक की पटना के भदौर में गला रेतकर निर्मम हत्या, पत्नी गिरफ्तार

नालंदा के देवीसराय मोड़ के पास मोबिल के डिब्बे में बंद मिली झारखंड की ‘लैला’

ट्रैक्टर से कुचलकर आलू उखाड़ने जा रही वृद्धा की मौके पर मौत

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future