बिहार शरीफ में दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व में पथराव-फायरिंग, युवक को लगी गोली

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के सकुन्त मोहल्ले में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग और पथराव में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

खबरों के मुताबिक सकुन्त मोहल्ले में दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान एक गुट के लोग बचने के लिए सड़क से भाग कर एक धर्मस्थल में चले गए। दोनों तरफ से रोड़ेबाजी और गोलीबारी हो रही थी।

वहीं बवाल के दौरान कई लोग धर्मस्थल में फंस गये। युवक को पता चला कि उनके पिता भी वहां फंसे हुए हैं। वह अपने पिता को लाने के लिए पहुंचा ही था कि वह गोलीबारी का शिकार होकर घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी है। इसके बाद स्थानीय लोग किसी तरह उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कैंप कर रहे हैं।

चंडी के एकैड़ गाँव में बंद घर से 17 बोरा कीमती अनाज उड़ा ले गए चोर

बिहारशरीफ रेलवे क्वार्टर में युवक ने जहर खाया, घंटो झाड़-फूंक करवाती रही टेक्नीशियन पत्नी, मौत

नालंदा के अलग-अलग थाना इलाकों में छात्रा समेत छह लोगों की अकाल मौत

महमदपुर गाँव में कलश शोभायात्रा के साथ अखंड कीर्तन शुरू

थरथरी में श्रीराम पेट्रोल पंप के कर्मियों के साथ मार-पीट कर 3 लाख की लूट

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker