गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला चंडी का बेलधन्ना, एक की मौत, चार जख्मी

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव में पटवन की विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व गोलीबारी हो गरी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में एक प्राथमिकी चंडी थाना में दर्ज की गई है।

चंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि दिये आवेदन में बताया गया है कि वालों राय खेत की सिंचाई के लिए पैन में पानी जमा किया था। दुसरे पक्ष के रामभजन राय आकर मोटर लगाकर अपनी खेत का सिंचाई करने लगा।

इस बात का विरोध पहले पक्ष के लालोराय ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी होने लगी उसके बाद गाली गलौज के साथ जमकर मारपीट होने लगी। वहीं रामभजन की ओर राजेश ने हथियार निकालकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिससे लालों राय के भाई महेंद्र यादव को गोली लग गयी। फलत: घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम की जानकारी मिलते पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

इस घटना की सूचना पाकर चंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker