गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया हिलसा का कोचिंग जोन, नशेड़ी-बदमाशो का अड्डा बना एसयू कॉलेज का खंडहरनुमा छात्रावास भवन

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा शहर के सूर्य मंदिर तालाब परिसर में लगातार दूसरे दिन बदमाशो ने फायरिंग किये जाने की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह गोलियों की गूंज सुनाई देने के साथ लोगो की नींद खुली। गोलियों की तड़तड़ाहट से कोचिंग जॉन बना मोहल्ला थर्रा उठा।

गोलीबारी में भले किसी को हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सुवह में कोचिंग पढ़ने बाले हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं के साथ साथ मॉर्निंग वाक करने बाले लोगो के बीच भगदड़ मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिये इधर उधर भागकर छुपते नजर आए।

गोली की आवाज सुन आसपास के कोचिंग क्लास में भी पढ़ाई की शोर थम गया।लोग कुछ समझ पाते कि बदमाश पिस्तौल से फायरिंग करते हुए भाग खड़ा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूर्य मंदिर तालाब के उत्तर-पश्चिम कोने पर स्थित एसयू कॉलेज का खंडहरनुमा छात्रावास के पास बाइक लगाकर बदमाश खड़ा थे। कोई सिगरेट धुक रहा था तो कोई पिस्तौल चमका रहा था।

सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने बाले बूढ़े, बच्चे जवान व महिलाएं के साथ साथ उक्त रास्ते से कोचिंग जाने बाले हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं की भीड़ उक्त रास्ते से आ- जा रहा था। तभी बदमाशो ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

गोली चलने के बाद लोगो के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया लोग इधर उधर भागने लगे। गोलियों की आवाज़ सुनाई देने के साथ मोहल्ले के लोगो को नींद खुली। खिड़की से झांक कर देखा तो पढ़ने वाले बच्चे के साथ साथ आम लोग भाग रहे है।

मोहल्ले के लोगो मे खौप इतना कि बाहर निकलने की हिम्मत नही जुटा पाया। फिर क्या बदमाश बाइक पर सवार होकर पिस्तौल लहराते व फायरिंग करते भाग खड़े हुए। गनीमत यह रहा कि गोलीबारी में किसी प्रकार की  हताहत नही हुआ।लोगो ने बताया कि बदमाशों ने करीब आठ राउंड फायरिंग किया है।

लगातार दूसरे दिन बदमाशो ने किया गोलीबारीः मोहल्ला के लोगो ने बताया कि सूर्य मंदिर परिषर इन दिनों असमाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। खासकर एसयू कॉलेज के खंडहरनुमा छात्रावास भवन गलत कार्य करने बालो का सेफ जॉन बन गया है, जहां से अपराध की योजना बनाने से लेकर नशीले पदार्थो की बिक्री की जाती है।

इतना ही नही उक्त रास्ते से आने जाने वाले  लड़किया व महिलाएं सहमी हुई रहती है कब क्या कर बैठे यह कहना मुश्किल है। यहां पर मारपीट व गोलीबारी की घटना आम बात हो गई है।

दो दिन पहले ही यहां पर एक युवक को बेरहमी से मारपीट करने के साथ साथ दहशत फैलाने के उद्देश्य से बदमाशो ने तीन राउंड हवाई फायरिंग किया गया था।चर्चा है कि उसी के प्रतिशोध में आज दूसरे गुट के द्वारा गोलीबारी की गई है।

गोली की आवाज थाना तक गूंजी फिर भी घण्टो बाद पहुची पुलिसः थाना से पीछे महज सौ मीटर की दूरी पर घटनास्थल है। गोली चलने की आवाज थाना में गूंजी, फिर भी घण्टो बाद पुलिस पहुची तबतक बदमाश भाग खड़ा हुए थे।

लोगो को इस बात का डर है कि जिस तरह से बदमाश बेखौफ हो गए है कही अनहोनी की घटना न कर दे चुकी सुवह से लेकर शाम तक छात्र छात्राओं की भारी भीड़ होती है।

बदमाश लगातार मारपीट व फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहा है उसके बाबजूद भी पुलिस प्रशासन कुछ नही कर पा रही है।

पहले हो चुकी है कई बड़ी घटनाः सूर्य मंदिर परिसर के समीप पहले कई बड़ी घटना हो चुकी है फिर भी प्रशासन चौकना नही हो पाई है।

बीते साल हिलसा व्यवहार न्यायलय के जज के वाहन पर पथराव व हमला, कोर्ट के एक लिपिक की गोली मारकर हत्या जैसे मोहल्ला में दर्जनों चोरी, डकैती, व लूट की घटना हो चुकी है। जज की गाड़ी पर पथराव व हमला के बाद कुछ दिनों तक पुलिस ने गस्ती बढ़ाई, फिर स्थिति जस की तस रह गयी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker