खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी से कटकर 58 भेड़ों की मौत

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना के रेलवे स्टेशन के पास दो लोगो का ट्रेन से कटकर 58 भेड़ों का मौत हो गयी है।

58 sheep killed by goods train near Khudaganj railway station 1खुदागंज निवासी राजकुमार पाल एंव शिवकुमार पाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास खेत में भेड़ों को रखा था कि रात में अचनाक एक सियार पहुंच गया। जिसे देख सारे भेड़ भड़क उठे और रेलवे लाइन की तरफ चले गये।

इस उपरांत गुजर रही मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से राज कुमार पाल का 30 गर्भवती भेड़ों एंव शिवकुमार पाल का 28 गर्भवती भेड़ों की कटकर मौत हो गयी और कुछ भेड़ घायल होकर जीवन मौत से जूझ रहे हैं।

पीड़ितों ने सरकार से उचित मुआवजा देने का मांग करते हुए बताया कि उन लोगों का भेड़ पालन ही जीवको पार्जन का एक मात्र साधन है। उनके पास खेती-बारी नही है। इसी से परिजनों का भरण पोषण होता है। इस घटना के बाद उनके सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker