गाँव-जवारहादसाहिलसा

फूस-खपरैल मकान में अचानक लगी आग, हजारों की संपति राख

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड क्षेत्र के पैरियां बिगहा गांव में आग लगने से नगद समेत हजारों की संपति जलकर नुकसान हो गया है।

पीड़ित राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि फूस एंव खपरैल मकान में अचानक आग लग गयी। जिससे आस पास में अफरा तफरी का महौल बन गया।

इस अगलगी की घटना में नगद 35 हजार रुपए, अनाज, जरुरी कागजात, पशु को खिलाने के लिए चारा (नेवारी) के अलावे चौकी, खटिया, कपड़ा और उपयोग में आने वाली हजारों रुपया के दैनिक सामग्री जलकर बर्बाद हो गए है।

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद खाने व इस ठंड के मौसम में जान बचाने के लिए सोचना पड़ रहा है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

दमकलकर्मी धीरज कुमार ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद लगी आग पर काबू पाया गया है। लगी आग पर लोगों के सहयोग से काबू पाया गया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।