नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

शराबबंदी को लेकर डीएम और एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिए अहम निर्देश

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। मद्य निषेध के सख्ती से अनुपालन को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

सभी संबंधित पदाधिकारियों को, विशेष रुप से थाना प्रभारियों को आसूचना संकलन पर विशेष रूप से बल देने को कहा गया। चौकीदार परेड को नियमित रूप से कारगर ढंग से सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

शराब के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों एवं व्यापार तंत्र के विरुद्ध विशेष रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश दिया गया।

स्पिरिट का उपयोग करने वाले संस्थानों के स्टॉक का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी,उत्पाद अधीक्षक एवं औषधि निरीक्षक के संयुक्त दल के माध्यम से जाँच कराई जाएगी।

सभी थानों में जप्त शराब का त्वरित विनष्टीकरण सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जप्त वाहन एवं भवन की नीलामी के लंबित मामलों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »