अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नाबालिग छात्रा का अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर बनाया गंदा दबाव, ग्रुप एडमिन पर FIR दर्ज

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। लहेरी थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक नाबालिग छात्रा का मोबाइल नंबर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उसके अश्लील फोटो और वीडियो ग्रुप में शेयर करने का मामला सामने आया है।

पीड़िता के पिता ने इस संबंध में ग्रुप एडमिन और वायरल वीडियो करने वाले मोबाइल नंबर के धारक पर प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन लहेरी थाना में दिया है।

आवेदन के अनुसार उनकी नाबालिग पुत्री का मोबाइल नंबर शहर के एक बड़े विद्यालय के नाम पर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसके बाद उस ग्रुप में उसकी तस्वीर को वायरल कर दिया गया।

किशोरी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक युवक ने बहला फुसलाकर उसकी तस्वीर ले ली थी। इसके बाद से वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बनाने लगा। जब वह नहीं मानी तो उसके वीडियो, फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देने लगा।

दो दिन पूर्व उसकी तस्वीर को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद से वह परेशान है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »