महमदपुर ग्रामीण बैंक के पास टूरिस्ट वैन और ऑटो की भीषण टक्कर में बेटी की मौत, माँ गंभीर

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर ग्रामीण बैंक के पास एनएच 431 चंडी-दनियावां मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार के दिन टूरिस्ट वैन व ऑटो के टक्कर में ऑटो सवार मासूम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि मासूम की माँ गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी।

मृतक की पहचान मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चेपोल गांव निवासी साधु नट के तीन बर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में किया गया जबकि घायल साधु नट के पत्नी पूजा देवी के रूप में किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो नगरनौसा से चंडी की ओर जा रहा था, जबकि टूरिस्ट वैन चंडी से नगरनौसा की ओर जा रहा था और जैसे ही महमदपुर ग्रामीण बैंक के पास पहुंचा कि टूरिस्ट वैन व ऑटो में टक्कर हो गई, जिससे ऑटो सड़क पर ही पलट गया। जिसमें मासूम अंजली कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि पूजा देवी का हाथ टूट गया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगरनौसा पुलिस घटनास्थल पर पहुँच आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। बीडीओ प्रेम राज और सीओ अरुण कुमार भी सूचना मिलते ही जामस्थल पहुंच कर सड़क जाम कर रहे मृतक के परिजनों को समझाया। तब जाकर यातायात सुचारू रूप से बहाल हुआ। सड़क जाम होने से एनएच पर यात्रा करने वाले को काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker