नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी नगर पंचायत का 61 करोड़ का बजट पास  

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी नगर पंचायत भवन में शनिवार  को मुख्य पार्षद मनोज कुमार की अध्यक्षता में बजट की बैठक आयोजित की गई। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 60.63 करोड़ रुपये कुल प्राप्ति और 60.65 करोड़ रुपये व्यय और 21 लाख 76 हजार लाभ रहने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में 25 लाख 623 हजार रुपया की राशि बची हुई है। नगर पंचायत के आय में प्रारंभिक शेष राशि, आंतरिक राजस्व, केंद्र सरकार और राज्य सरकार से प्राप्त अनुमानित अनुदान शामिल किया गया है।

चर्चा के बाद बजट को नगर के विकास के अनुरूप बताकर ध्वनि मतों से पारित कर दिया गया।

उपमुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन ने बताया कि सभी वार्डों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चंडी नगर पंचायत के विकास के लिए 60 करोड़ 63 लाख रुपया का बजट पारित किया गया।

कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

कहा कि बजट में लोगों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं क्षेत्र में विशेष ध्यान रख कर योजनाओं को तैयार किया गया है।

उप मुख्य पार्षद प्रवीण सुमन ने कहा कि यह पहला बजट है। पहली बजट से लोगों की काफी उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि प्रयास किया गया कि इस बजट से लोगों की उम्मीदें पूरी हो और नगर क्षेत्र की विकास को एक नई पहचान मिले।

बैठक में वार्ड पार्षद कंचन कुमारी , श्रद्धा देवी , शत्रुघन कुमार , नीलम सिन्हा , सूरज बंटी , राकेश रोशन , पूजा कुमारी , ललन केवट ,निभा कुमारी ,सरिता देवी , लक्ष्मी देवी पार्षद मौजूद थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।