नालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारराजगीर

प्रमाणपत्र निकला फर्जी, फिर भी शान से कर रहे नौकरी

बेन (रामावतार)। बेन प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में कई ऐसे शिक्षक/शिक्षिका हैं जो फर्जी सर्टिफिकेट पर सरकारी शिक्षक बने हैं।

विदित हो कि फर्जी सर्टिफिकेट धारी शिक्षकों के विरुद्ध जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बेन थानें में कई सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन आज वैसे शिक्षक पुनः सरकारी शिक्षक बने हैं। जिनकी सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया है।

बताया जाता है कि ऐसे मामलों में विभागीय अधिकारी हीं संबंधितों को न्यायालय जानें का मौका दे देते हैं। इस वजह से प्रकरण लंबा खींच जाता है।

★ इन शिक्षकों पर हुआ है मामला दर्ज:

1.मनीष कुमार, प्रखंड शिक्षक उ.म. विद्यालय, रामगंज बेन थाना

2.निरंजन कुमार, प्रखंड शिक्षक म. विद्यालय एकसारा, बेन थाना

3.सत्या कुमारी पंचायत शिक्षिका प्रा. विद्यालय लालगंज, बेन थाना

4.रीना कुमारी पंचायत शिक्षिका प्रा. विद्यालय रसुल्ला, बेन थाना

उपरोक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच पड़ताल जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा किए जानें पर दूसरे व्यक्ति का पाया गया।

धोखाधड़ी कर नौकरी प्राप्त करने के आलोक में बेन थाना में प्राथमिकी संख्या 134/19 दर्ज कराई गई। लेकिन आज के दिनों में पुनः फर्जी प्रमाण पत्रधारी मनीष कुमार प्रखंड शिक्षक बन शान से फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहा है।

सूत्रों की मानें तो इसके अलावा भी अनेकों व्यक्ति सरकारी शिक्षक की नौकरी कर वेतन उठा रहे हैं, जिनके प्रमाण पत्र फर्जी हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »