प्रतिभा सिंहा ने वार्ड वासियों से मांगा पुनः समर्थन, कहा- नगर परिषद का सबसे सुंदर बनेगा यह वार्ड

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-13 से चुनावी जंग लड़ रही वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी प्रतिभा सिंहा ने मतदाताओं से सम्पर्क कर चुनाव चिंह ढोलक छाप पर बटम दबाकर विजयी बनाने की अपील की।

Pratibha Sinha again sought support from the residents of the ward said this ward will become the most beautiful of the Municipal Councilइस दौरान प्रत्याशी प्रतिभा सिंहा ने कहा कि आप लोगों के सहयोग पिछली बार जीत हासिल कर वार्ड पार्षद के पद पर थी। उस समय के कार्यकाल में जितना बन पड़ा, उतना वार्ड में विकास का कार्य किया गया है और इस बार भी चुनाव में आप लोगों से की गई विकास की जगह पर समर्थन मांग रही हूँ। चूकि आपलोगो के समर्थन वगैर विकास सम्भव नहीं है। जिस तरह से इस वार्ड में विकास की है। यदि आप लोग पुन: मौका दिया तो बाकी बचे विकास के अधुरे कार्य को पूरा कर इस वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास करुगी। ताकि इसलामपुर नगर परिषद का यह वार्ड अपने आप में एक अलग पहचान बना सके।

इधर बहुतेरे मतदाताओं का कहना है कि जिस उम्मीद से पहले प्रतिभा सिंहा को वार्ड पार्षद बनाया था, उस उम्मीद पर वह खरी उतरी है। इसलिए इस बार के चुनाव में भी इनकी जीत सुनिश्चित है।

इस मौके पर समाजसेवी प्रेम कुमार, राजेश्वर प्रसाद, मुन्ना कुमार, रंजीत कुमार सिंहा, अमीत कुमार मौर्य, कंचन कुमारी, मनोरमा देवी, काजल कुमारी आदि लोग मौजूद थे।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker