अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

महिला ने मुखिया सहित चार अन्य लोगों पर लगाया मारपीट व छेड़खानी का आरोप

बेन (रामावतार)। बेन थाना क्षेत्र के जफरा गांव की रहने वाली सूर्यदेव सिंह की पत्नी शर्मिला देवी ने पंचायत के मुखिया सुषमा देवी पति राजेश सिंह, उनके पति राजेश सिंह, अविनाश सिंह पिता सकल सिंह, भोला सिंह पिता केदार सिंह एवं अरुण सिंह पिता विन्देश्वरी सिंह पर गाली-ग्लौज कर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए 9 जून को बेन थाने में लिखित शिकायत दी है।

थाने में दिए आवेदन में कहा है कि आरोपीगण ने मिलकर मेरे दरवाजे को जबरन तोड़ दिया, जिसका बिरोध करने पर गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट व जोर जबर्दस्ती कर मेरे साड़ी को खोल दिया और बुरी नियत से हाथ पकड़कर खींचने लगे। तथा मुझे एवं मेरे पति को हत्या करने की धमकी भी दी।

पुलिस तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं 341, 323, 354 बी, 427, 504, 506/34 भा.द.वि के तहत कांड संख्या- 83/23 दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।