बिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

करंट की चपेट में आने से एक बकरी समेत वृद्ध पति-पत्नी की मौत

बेन (रामावतार)। बेन प्रखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी व एक बकरी की मौत हो गई।

Elderly couple along with a goat died due to electrocution 1मामला बेन थाना क्षेत्र के जनारो गांव का है। यह हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी बकरी को लेकर घर से बाहर निकला था। बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी के दर्दनाक मौत की खबर फैलते हीं आसपास के लोग एकत्र हो गए।

मरने वालों में किशोरी चौहान उम्र 62 वर्ष और उनकी पत्नी गिरजा देवी उर्फ कतरनी देवी उम्र 60 वर्ष व एक बकरी शामिल है।

बताया जाता है कि बकरी को बचाने के चक्कर में पति-पत्नी की जान चली गई। बकरी सुबह घर से बाहर चरने निकली थी। इस दरम्यान गिरे बिजली प्रवाहित तार की चपेट में बकरी आ गई।

बकरी को छटपटाता देख किशोरी चौहान की पत्नी गिरजा देवी उर्फ कतरनी देवी ने बकरी को बचाने दौड़ी। बकरी में स्पर्श करते हीं गिरजा देवी भी करंट की चपेट में आ गई। गिरजा देवी की चीख पुकार पर उसका पति किशोरी चौहान भी दौड़ा। वह भी पत्नी को पकड़कर छुड़ाने के चक्कर में बिजली करंट की चपेट में आ गए और तीनों की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्रियाँ छोड़ गए हैं।

इस घटना की जानकारी बेन पुलिस को दिए जानें पर पुलिस मौके पर पहुंच जरूरी कारवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया और पुलिस जांच में जुट गई है कि बिजली तार कौन ले गया और करंट कैसे फैला था।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बकरी चराने के क्रम में बिजली प्रवाहित तार के स्पर्श में आने से पति-पत्नी की मौत हुई है। जिसे पोस्टमार्टम कर परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »