नालंदाराजगीरसमस्या

एक तरफ पानी की किल्लत तो दूसरी तरफ पानी की देखिए बर्बादी

बेन (नालंदा दर्पण)।  एक ओर जहाँ प्रखंड मुख्यालय व अस्पताल से लेकर गांव तक के लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी को लेकर सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पाईपलाईन में छेद कर टोटी लगाने वाले खुले छोड़ देने से पानी की बर्बादी हो रही है। जिसकी सूध लेने वाला कोई नहीं है।

इन दिनों बेन अस्पताल की ओर जानें वाली सड़क व प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर ऐसा हीं नजारा देखने को मिल रहा है। सड़क के किनारे बिछी पाइपलाइन में हमेशा टोटी खुला रहने से पानी निकलकर सड़कों पर जमा हो रहा है।

ऐसी स्थिति के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। लेकिन पीएचडी व प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अधिकारियों को इसकी जरा भी परवाह नहीं है। जबकि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अधिकारी प्रतिदिन आते-जाते इस दृश्य को देख रहे हैं। सड़कों पर पानी जमा होने की वजह से सड़कें भी दम तोड़ रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »