नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

नीतीश का संयोजक और तेजस्वी का मुख्यमंत्री बनना तय : रामनरेश

“नीतीश कुमार के संयोजक बनने के बाद तेजस्वी का मुख्यमंत्री बनना तय है। नीतीश कुमार पूरे देश को संभालेंगे और युवा तेजस्वी स्वच्छंद होकर बिहार को संभाल पाएंगे। बिहार वासियों के लिए दोनों अनमोल तोहफे होंगे…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शांति मिशन के अध्यक्ष एवं नालंदा के पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने कहा कि विरोधी पार्टियों का इंडिया एलाइंस में हो रहे खींचतान के बीच नीतीश कुमार का संयोजक बनना तय है।

उन्होंने कहा कि नीतीश जी पूरे विरोधी दल यानी इंडिया एलाइंस कुनवे को संजोग कर रखने की जिम्मेदारी बनेगी। हालांकि बिहार को संयोजने में वह विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के संयोजक बनने के बाद तेजस्वी का मुख्यमंत्री बनना तय है। नीतीश कुमार पूरे देश को संभालेंगे और युवा तेजस्वी स्वच्छंद होकर बिहार को संभाल पाएंगे। बिहार वासियों के लिए दोनों अनमोल तोहफे होंगे।

उन्होंने कहा कि जिस पाकिस्तान को पूरी दुनिया आतंक के साम्राज्य के रूप में देखती है और अमेरिका ने दर्जनों दुर्दांत आतंकीयो पर इनाम घोषित कर रखा है। उसी पाकिस्तान के संदर्भ में किसी ज्ञानी नेता ने कहा है कि हिंदुस्तान से अच्छी विधि व्यवस्था पाकिस्तान में है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बात सही हो या नहीं हो, परंतु पाकिस्तान के युवक काफी स्मार्ट एवं तेजतर्रार होते हैं। यही कारण है कि यहां की बहुचर्चित खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने क्रिकेटर सोहेब मलिक से और बहुत चर्चित एक्टर रीना रॉय ने क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी रचा ली। और भी ऐसे कई उदाहरण है, जिसका लाभ पाकिस्तानी प्रेमी भी उठा सकते हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »