नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

आवश्यक कोरम के अभाव में नगरनौसा पंचायत समिति की बैठक स्थगित

” इस बैठक में मुखिया लोग हड़ताल में रहने के करण अनुपस्थित रहे। वहीं तेरह में आठ पंचायत समिति सदस्य ही उपस्थित हुए, जबकि पांच लोग अनुपस्थि रहे। जबकि….

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में सोमवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई।

आवश्यक कोरम के अभाव में नगरनौसा पंचायत समिति की बैठक स्थगितबैठक में शामिल होने के लिए पंचायत समिति सदस्यों व प्रखंड के सभी मुखिया को पत्र निर्गत किया गया था। बावजूद इसके ज्यादातर सदस्य अनुपस्थित रहे। करीब घंटे भर से ज्यादा सदस्यों का इंतजार करने के बाद कोरम पूरा नहीं होने के कारण इसको स्थगित कर दिया गया।

बता दें कि बैठक में मुखिया लोग हड़ताल में रहने के करण अनुपस्थित रहे। वहीं तेरह में आठ पंचायत समिति सदस्य ही उपस्थित हुए, जबकि पांच लोग अनुपस्थि रहे। जबकि बैठक को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में मनरेगा, आवास योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पीएचइडी समेत कई विभागों पर चर्चा होना था। कार्यपालक पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि आपस में विचार कर जल्द ही बैठक की अगली तिथि तय की जाएगी।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »