एसडीपीआई के शमीम अख्तर के प्रयास से शिक्षक को मिला न्याय, अब नहीं करेंगे सपरिवार आत्मदाह

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के कमरुद्दीनगंज मोहल्ला निवासी शिक्षक विजय कुमार को पिछले 9 महीने से शिक्षा विभाग द्वारा वेतन नहीं मिलने से सपरिवार मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे थे और शिक्षक दिवस यानि 5 सितंबर सपरिवार आत्मदाह करने का फैसला लिया था।

लेकिन, मामला संज्ञान में आते ही एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर ने शिक्षक विजय कुमार एवं उनके परिवार के साथ बिहार शरीफ के कटरापर स्थित नालंदा मैरिज हॉल में प्रेसवार्ता बुलाया और मीडिया के माध्यम से शिक्षा विभाग के अधिकारियों और नालंदा जिलाधिकारी से अनुरोध किया किया कि प्रभावित शिक्षक का बकाया वेतन शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि परिवार का भरण पोषण अच्छे ढंग से चल सके।

इसके बाद शमीम अख्तर ने जिला शिक्षा विभाग कार्यालय जाकर डीपीओ से बात की और तत्काल दो माह का वेतन भुगतान करवाया तथा अगस्त महीने का वेतन भुगतान की सूची में शिक्षक विजय कुमार का भी नाम दर्ज करवाया।

जिला शिक्षा विभाग ने शमीम अख्तर को आश्वस्त किया है कि शिक्षक विजय कुमार का शेष बकाया रकम का भी जल्द से जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।

इसके बाद शिक्षक विजय कुमार ने जो सपरिवार आत्मदाह करने का फैसला लिया था, वह वापस ले लिया है और सबका धन्यबाद के साथ बाकी का वेतन शीघ्र भुगतान करने का अनुरोध किया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »