गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

14 लीटर शराब के साथ 2 गिरफ्तार, 2 हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट करते हुए शराब के साथ दो को गिरप्तार किया है।

2 arrested with 14 liters of liquor 2 thousand liters of semi finished liquor destroyed 1थानाध्यक्ष ववन कुमार ने बताया कि बौरीडीह गांव के मुसहरी टोला और वरदाहा गांव के मुसहरी में अवैध रुप से शराब बनाने और बेचने वालों के ठिकानों पर छापेमारी कर 2 हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया है।

वहीं रसुली बिगहा गांव के पास छापेमारी कर शराब बेचने वाला रसुली बिगहा गांव निवासी वृजु मांझी को 10 लीटर और पनहर गांव के शराब खरीदने वाला दिनेश बिंद को 4 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों की खैर नहीं है। इस अवैध धंधा में संलिप्त धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलता रहेगा और पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।