नालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारराजगीर

सिलाव नगर पंचायत की विकास योजनाओं में देखिए लूट की खुली छूट

सिलाव (राजेश कुमार)। नालंदा जिले के सिलाव नगर पंचायत अन्तर्गत विकास योजनाओं में लूट की खुली छूट मिली हुई है।

ताजा मामला सिलाव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में प्रकाश में आया है। यहाँ करीब बीस लाख रुपए की लागत से नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें तीन नम्बर ईंट, लोकल बालू और दो नम्बर सीमेंट का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है।

ऐसी बात नहीं है कि नगर पंचायत प्रशासन इससे अनजान हैं। जिम्मेवार अफसर तक जान कर भी अनजान बने हैं। ऐसे घटिया काम करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई करने की आवश्यकता बताई जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।