नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफस्वास्थ्य

ईलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा

बिहारशरीफ (मिथुन कुमार)। बिहार थाना क्षेत्र के टीकुलीपर इलाके में एक एनर्जी क्लीनिक में प्रसव दौरान प्रसूति महिला और नवजात की मौत हो गई।

Ruckus among family members in hospital after death of mother and child during treatment 1दरअसल, बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर निवासी कुणाल कुमार की पत्नी पूजा कुमारी को प्रसव के लिए टिकुलीपर स्थित एक निजी क्लीनिक में गुरुवार को सुबह नौ बजे भर्ती कराया गया।

जिस वक्त प्रसूति को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। उस वक्त मरीज की हालत कुछ ज्यादा ही खराब थी। जिसके कारण नवजात की मौत प्रसूति से पहले ही हो गई। नवजात के मौत के कुछ घंटे बाद प्रसूति महिला ने भी दम तोड दिया।

वहीं परिजनों का आरोप है कि पूजा कुमारी की इलाज के दौरान चिकित्सकों ने लापरवाही बरतने का काम किया, जिसके कारण मरीज और उसके नवजात की मौत हुई। गलत इंजेक्शन देने के तुरंत बाद ही प्रसूति महिला की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन निजी क्लीनिक पहुंचकर हंगामा किया। हालांकि बिहार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर उग्र परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इस मामले को लेकर थाना में समाचार प्रेषण तक कोई शिकायत दर्ज नहीं किया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »