अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, ट्रैक्टर पर लादकर उनके सामान भी ले गए

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले फुटपाथी दुकानदारों पर प्रशासन का बुलडोजर चला और प्रशासन उनके सामान भी ट्रैक्टर पर लादकर अपने साथ ले गए।

The administrations bulldozer attacked the encroachers loaded them on a tractor and took away their belongings.1नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार और सीओ अनुज कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर मेला मे आए श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नही करना पड़े। इसके लिए पहले ध्वनि विस्तार यंत्र के माध्यम से अतिक्रमण के बारे में लोगों को सूचित करवा दिया गया था कि अतिक्रमण स्वंय हटा लें। नहीं हटाने पर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों द्वारा नहीं हटाए जाने पर प्रशासन की ओर से सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।

साथ ही प्रशासन द्वारा दुकानदारों को अवगत करवाया गया है कि अपने दुकानों के पास अतिक्रमण लगने नहीं दे। अतिक्रमण के खिलाफ इस प्रकार की कारवाई से अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मची है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »