खेत पटवन के दौरान घास गढ़ रहा था किसान, अचानक लगा मौत का झटका

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र के एकसारा गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा तब हुई, जब किसान खेत पटवन के दरम्यान घास गढ़ने का काम कर रहा था। इसी क्रम में वह बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के एकसारा गांव के 70 वर्षीय किसान राजनन्दन गोप गांव के आहर खंधा में धान खेत पटवन को गए थे। खेत पटवन के दरम्यान वह घास गढ़ने लगे। इसी क्रम में वह बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आ गए और उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।

किसान की मौत के बाद परिवार के लोग सदमें में हैं। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची बेन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »