खोज-खबरनालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारमीडियासमस्याहिलसा

जन संवाद कार्यक्रम के बीच देखिए जल नल योजना में लूट का हाल

नालंदा दर्पण डेस्क। यह वायरल तस्वीर है नालंदा जिला के एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत जमुआवा पंचायत के रसिया गाँव वार्ड संख्या-5 स्थित जल मीनार की।

इसकी हालत देख कोई भी समझ सकता है कि इसके निर्माण में किस पैमाने पर सरकारी राशि का का बंदरबांट हुआ है।

जल टंकी पूरी तरह से फट गया है। नल से पानी नहीं गिरता है। ग्रामीणों की शिकायत को देखने वाला कोई अफसर-जनप्रतिनिधि नहीं है। नतीजतन लोग अपनी पीड़ा अब सोशल मीडिया पर उड़ेल रहे हैं।

जबकि, इन दिनों जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड क्षेत्रों में लाखों खर्च से पंडाल लगाकर जन संवाद कार्यक्रम के तहत योजनाओं का जायजा लिया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कहीं सामने आता नहीं दिख रहा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FboVjZ7so8M[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_FLjuQv9LSs[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »