गाँव जेवारनालंदाहिलसा

कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा का पाठ शुरु, भक्तिमय हुआ वातावरण

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की मंडपों के अलावे घरों में कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रा की पाठ शुरु हो गया है।

Sharadiya Navratri recitation begins with installation of Kalash atmosphere becomes devotionalस्थानीय इस्लामपुर बाजार में श्री सिद्घपीठ माँ दुर्गा बड़ी देवी की मंडप में कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रा का पाठ शुरु हो गया है। इसके पूर्व गाजे बाजे के साथ जगदम्बां मैदान में हनुमत ध्वजारोहण किया गया।

इस मौके पर परिसर में संध्या को श्रीधाम वृदांवन मथुरा के आचार्य हेमन्त कृष्ण गोस्वामी के द्वारा 21 अक्टुवर तक श्रीमद भागवत गीता कथा आयोजित किया जाएगा। उसके वाद 22 से 23 अक्टुबर की रात भगवती जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इधर इचहोस ग्रामवासियों की ओर से गांव में देवी स्थान के पास शारदीय नवरात्रा पाठ का आयोजन किया गया है। कलश स्थापना के पूर्व 301 कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। वुद्घदेवनगर सूर्य सरोवर से जलभरी कर कलश के साथ शोभा यात्रा देवी स्थान पहुंचकर कलश रख दिया।

समाजसेवी रंजय मालाकार ने बताया कि शारदीय नवरात्रा का पाठ समापन के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस कलश यात्रा में इचहोस गांव के अलावे गोपालगंज, अमरुदिया विगहा, मनीचक आदि गांव के लोगों ने भाग लिया है।

इसे सफल बनाने में श्रीकांत शर्मा, अवधेश प्रसाद, गिरीजा यादव, अरविंद सिंह, कटोरी लाल, अरुण मालाकार, रामरतन यादव, विभू नरायण पांडेय, योगीजी आदि लगे हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FboVjZ7so8M[/embedyt]

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker