किशोरी प्रेमिका को घर से भगाकर यूं देह व्यापार के धंधे में धकेला !

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की एक 13 साल की किशोरी को प्रेमी उसे घर से भगा कटिहार में बेच दिया। दो माह बाद पुलिस दबिश से घबराकर बदमाश उसे गांव के समीप लाकर छोड़ दिया। पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पीड़िता किशोरी के पिता के अनुसार दो माह पास के गांव के दो युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर कटिहार में ले जाकर बेच दिया, जहां उसे कमरे में बंदकर नशीली दवा खिलाकर उससे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था।

एक दिन फेरीवाले के मोबाइल से उस किशोरी ने पिता को कॉल कर अपनी कहानी बताई। तब पिता थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए कटिहार समेत अन्य इलाकों में तोबतोड़ छापेमारी करने लगी। जिससे घबराकर बदमाश किशोरी को रिहा कर दिया।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पिता ने दो माह बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दबिश से घबराकर बदमाश किशोरी को गांव के पास छोड़ फरार हो गए। प्रेम प्रसंग में किशोरी भागी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

अज्ञात महिला की मारपीट कर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

गंदा फरमान से मना किया तो सरपंच ने थानेदार की डीजीपी-सीएम तक कर दी शिकायत

जिलाधिकारी ने औंगारी धाम छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

इस्लामपुर में ट्रेन से कटकर वृद्ध दंपति और कतरीसराय में ई-रिक्सा सवार की मौत

ऐतिहासिक होगा बड़गांव छठ मेला, तैयारी में जुटा नालंदा नगर निकाय प्रशासन

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker