छठ पूजा में गाँव आए एयर फोर्स जवान की गला रेतकर निर्मम हत्या

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एयर फोर्स में टेकनीशियन के पद पर पदस्थापित जवान की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। रंजीत कुमार दिल्ली में एयर फोर्स के पद पर पदस्थापित था और छठ पूजा में अपने गांव इमामगंज आए हुए थे।

Air Force soldier who came to village for Chhath Puja brutally murdered by slitting his throat 1मृतक जवान रंजीत कुमार के बड़े भाई ने बताया कि दो साल पूर्व में गोतीया से ही कचरा फेंकने के मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुआ था। इसके बाद इस मामले को रहुई थाना स्तर सुलझा भी लिया गया था।

बावजूद इस विवाद को लेकर गोतिया के अंदर आक्रोश पनप रहा था। मंगलवार को इसी विवाद को लेकर एयरफोर्स में पद स्थापित जवान रंजीत कुमार के ऊपर आनंदी के पुत्र राहुल ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।

आनन फानन में जख्मी हालत में जवान को सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने आनंदी अशोक नागेंद्र नंदू अशोक के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker