गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सिरसी डीहरा गांव इलाका में सनसनी

हरनौत (नालंदा दर्पण)। कल्याण बिगहा ओपी थाना अंतर्गत सिरसी डीहरा गांव के खंधा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची कल्याण बिगहा ओपी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

कल्याण बिगहा ओपी थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा के अनुसार सिरसी डिहरा गांव के खंधा में करीब 43 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था में पइन किनारे गहरे पानी में डूबा हुआ था। शव को पहचान नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक रुप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।