पुलिस को मारपीट के आरोपी पैक्स अध्यक्ष और हेडमास्टर को पकड़ने में लगे 13 साल !

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र अंंतर्गत दाहाघाट गांव में वर्ष 2010 में मारपीट की घटना हुई थी। उस समय थाना क्षेत्र सिलाव पड़ता था। जिसमें नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन नामजद अभियुक्त फरार चल रहा था।

इसकी पुष्टि करते हुए बेन थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि इस आलोक में कुर्की के बाद इस्तेहार वारंटी को बेन पुलिस ने इस मामले में कारवाई करते हुई पैक्स अध्यक्ष करण कुमार यादव, कोलहुआ मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

वहीं दूसरी ओर इसी गांव के कांड संख्या- 34/23 के मारपीट के आरोपी धनन्जय कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दूसरी तरफ कुर्की के अभियुक्त थाना क्षेत्र के कनकु विगहा निवासी कृष्णा केवट को गिरफ्तार किया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker