जानें धनरूआ के गांव में करायपरसुराय थाना पुलिस की क्यों हुई पिटाई ?

करायपरसुराय (नालंदा दर्पण)। राजधानी पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरबाजार गांव में एक आरोपी को पकड़ने गई नालंदा जिला पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से एक सिपाही जख्मी हो गया। जबकि ग्रामीणों ने एक दारोगा का पिस्टन छीन लिया।

हालांकि, ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद दारोगा का पिस्टल वापस कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई। पुलिस आरोपी को बिना गिरफ्तार किए बैरंग वापस लौट गई।

धनरूआ थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार नालंदा की पुलिस ने स्थानीय थाना को सूचना नहीं दी थी और एक आरोपी जो कि 356 , 379 का अभियुक्त था, उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी।

बता दें कि करायपरसुराय थाना की पुलिस शुक्रवार को धनरूआ के वीर बाजार में एक मामले के अभियुक्त विकास कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तार करने पहुंचे दारोगा सादे वर्दी में थे।

पुलिस ने विकास कुमार को गिरफ्तार कर जैसे ही गाड़ी में बैठने का प्रयास किया, विकास कुमार अपने अपहरण का आरोप लगाकर जोर-जोर से हल्ला करना शुरू कर दिया। विकास कुमार की आवाज उनके भाई राजेश और ग्रामीणों ने सुन ली।

लोगों को लगा कि विकास कुमार का अपहरण किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीण उग्र हो गए। पुलिस टीम पर टूट पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख नालंदा से आए एक दारोगा ने ग्रामीणों पर पिस्टन तान दिया।

इससे ग्रामीण उग्र हो गए और दारोगा का पिस्टन छीन लिया। ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक सिपाही घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना धनरूआ थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची धनरूआ थाना की पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A06DOW9h1bQ[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=pEQUXTYLGpg[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker