खलिहान में लगी आग, साढ़े आठ बीघे की धान पूंज जलकर खाक

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत मैंजरा पंचायत के बेलदारीपर गांव स्थित एक खलिहान में आग लगने से दो किसानों के धान पूंज जलकर खाक हो जाने की खबर है।

Fire broke out in the barn eight and a half bigha of paddy was burnt to ashesप्राप्त जानकारी अनुसार बेलदारीपर गांव निवासी छोटे चौहान एवं सकलदीप चौहान के साढ़े आठ बीघे जमीन की धान पूंज में आग लग गई। जिससे करीब दो लाख मूल्य की संपत्ति खाक होने का अनुमान है।

आग कैसे लगी, किसने लगायी, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। इस अगलगी में छोटे चौहान के 5 बीघे एवं सकलदीप चौहान के साढ़े 3 बीघे जमीन के धान सहित नेबारी जल गया।

अगलगी की घटना की जानकारी पर ग्रामीणों द्वारा पंप सेट चलाकर धान पूंज को बचाने का प्रयास किया गया। तबतक 70% से अधिक नष्ट हो चुका था। इस अगलगी की घटना में करीब दो लाख मूल्य की धान व नेबारी जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

अगलगी की घटना से आहत पीड़ितों ने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से फरियाद कर सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker