पावापुरी मेडिकल कॉलेज की छात्राओं और एचओडी विवाद उच्चस्तरीय जांच का विषय

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला अवस्थित पावापुरी मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने जहाँ एचओडी पर छेड़खानी का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया, वहीं एचओडी का कहना है कि परीक्षा में फेल छात्राएं शिक्षकों पर दबाव बनाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रही है। वेशक शिक्षा जगत को शर्मसार करती यह गंभीर मामला एक उच्चस्तरीय जांच का विषय है।

Girls students of Pawapuri Medical College HOD dispute subject of high level investigation 1बताया जाता है कि पावापुरी मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने एचओडी पर छेड़खानी का आरोप लगा कर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवाने का प्रयास किया।

एचओडी पर कार्रवाई नहीं होने पर जब नालंदा के डीएम बैठक में भाग लेने मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो छात्राओं ने डीएम को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

डीएम ने कहा कि निगरानी समिति जांच करेगी। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान एचओडी को उनके कार्यों से दूर रहने का निर्देश दिया गया है।

कहा जाता है कि पावापुरी ओपी पुलिस के द्वारा इस मामले में कोई कारवाई नही करने के बाद दर्जन भर छात्र-छात्राएं महिला थाना पहुंच कर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया।

छात्राओं का आरोप है कि बीते बुधवार की शाम चार चिकित्सकों ने उसे मिलने के लिए बुलाया। एकांत पाकर कहा कि तुम परीक्षा में फेल कर रही हो, पास करना है तो हमको खुश करना होगा। इसके बाद उसके साथ गलत हरकत की।

वहीं पावापुरी मेडिकल कॉलेज के एचओडी का कहना है कि छात्रा परीक्षा में फेल हो गयी है। पास होने के लिए शिक्षकों पर दवाब बनाने के प्रयास में यह आरोप लगाया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker