जदयू सांसद ने आरसीपी से पूछा- कहां गया फंड, क्यों नहीं दिखता योजना का बोर्ड

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भाजपा नेता बने आरसीपी सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया पर भी दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरसीपी सिंह के द्वारा 22 जनवरी को सरकारी अवकाश के सवाल पर कड़ा तंज कसा और कहा कि जब वे 12 सालों तक सत्ता में रहे, तब उन्होंने इस तरह के बचकाना सवाल क्यों नहीं उठाया।

राजगीर में मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि सत्ता में इतने सालों में रहने के दौरान आरसीपी सिंह ने  योजना की राशि को किस जगह खर्च किया? नालंदा जिले में कहीं भी उनकी योजना की राशि को किस जगह खर्च किया?। उनके फंड का कोई हिसाब नहीं है। जनता को उन्हें अपने फंड का हिसाब देना चाहिए।

उन्होंने इस दौरान जनता और मीडिया दोनों को लपेटा और कहा कि हमसे हर जगह सवाल पूछा जाता है। फंड का हिसाब मांगा जाता है, लेकिन जनता और मीडिया आरसीपी सिंह जैसे लोग से सवाल पूछने में दूर भागती है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oVUqNa4g-YI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GkRhOue_ERU[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MzvHDjDoy2o[/embedyt]

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो

BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker