स्वास्थ्य अपर सचिव ने नवजात की मौत मामले में डॉ. अंजय को किया सस्पेंड

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहारशरीफ सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड से अपने निजी क्लीनिक में नवजात शिशु को ले जाने और इलाज के दौरान बच्चे की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी चिकित्सक डॉ. अंजय कुमार को निलंबित कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव सुधीर कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निलंबित अवधि में डॉ. कुमार का मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग पटना होगा। उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

हालांकि, इसके बाद भी इनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी। यह कार्रवाई डीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

बता दें कि विगत 26 जनवरी को रहुई प्रखंड के गोबरिया गांव की दिव्या कुमारी का प्रसव सदर अस्पताल में हुआ था। प्रसव के बाद नवजात को एसएनसीयू में रखा गया था। जिसे के माध्यम से डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक में ले गए थे। जहां नवजात की मौत हो गई थी।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद जब डीडीसी और डीएम ने जांच की तो इस तरह और भी मामले सामने आए। 18 जनवरी और 20 जनवरी को भी वे सदर अस्पताल से नवजात को अपने क्लीनिक ले गए थे। इसके पहले भी नवजात को डॉक्टर अपने क्लीनिक में ले जाते रहे हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=lNT8tglJhhI[/embedyt]

जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 8 फरवरी को होगी विशेष बैठक

किसान कॉलेज में दिखा गजब नजारा, छात्राओं का यूं बाउंड्री फांदकर परीक्षा भवन में प्रवेश, पुलिस ने चटकाई लाठियां

कनीय अभियंता और रोजगार सेवक की मिलीभगत से मनरेगा में लूट

डीडीसी की उपस्थिति में 34 में 31 जिला परिषद सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को मार डाला

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!