सामाजिक अंकेक्षण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में सामने आया शिकायतों का भंडार

बेन (नालंदा दर्पण)। राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन बेन प्रखंड सभागार भवन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी की अनुपस्थिति में अन्य पदाधिकारी की देखरेख में की गई।

इस कार्यक्रम में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनवितरण प्रणाली के तहत कार्यक्रम की समीक्षा की गई। मौके पर प्रखंड के पंचायतों से आए लाभुकों की शिकायतें सुनकर उसपर कारवाई का आश्वासन दिया गया।

ऑट पंचायत के छोटी ऑट के लाभुक उर्मिला देवी ने जनवितरण प्रणाली के डीलर द्वारा राशन में कटौती करने की शिकायत की। इसके अलावा अन्य लाभूकों ने भी राशन में कटौती करने की शिकायत की। शिकायत पर संबंधित अधिकारी ने बिक्रेताओं को इस रवैये में सुधार लाने को निर्देश दिया गया।

वहीं मनरेगा के तहत कार्य योजना का बोर्ड नहीं लगाने, रोजगार सेवक द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जानें, पति-पत्नी का अलग-अलग जॉब कार्ड निर्गत कर कार्य दिवस से अधिक दिनों की राशि का भुगतान करने का मामले सामने आए। सबसे अधिक ऑट, बारा एवं मैंजरा पंचायतों में इस तरह के मामले अधिक‌ पाए गए।

वहीं आवास योजना के तहत दी जा रही राशि का लाभार्थी द्वारा दुरुपयोग करने की बातें सामने आई। वहीं नाम जोड़े जानें के नाम पर अवैध वसूली करने वालों से बचने की सलाह दी और कहा गया कि इसकी जानकारी विभाग के अधिकारी को दें, ताकि उन पर कारवाई की जा सके।

इस मौके पर जिला संसाधन सेवी शैलेन्द्र कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, जनवितरण प्रणाली पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार, जीविका के सीएल एफ सदस्य प्रमिला देवी,  सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्य नीतीश कुमार, जयश्री कुमारी, अमित कुमार, संजय कुमार, नेहा कुमारी, मारो देवी,वीणा कुमारी, जितेन्द्र कुमार, वरुण कुमार सहित शिकायतकर्ता आदि मौजूद थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=5YVkdAqQ8Qo[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tE_9yNsCASU[/embedyt]

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker