अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नगरनौसा-डियावां पथ पर शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र अंगर्गत नगरनौसा-डियावां पथ के बनबोरिया धाम के पास विद्यालय जा रहे एक शिक्षक की गोलीमार हत्या कर दी गई है। जिनकी पहचान पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र के तरौरा गांव निवासी 50 वर्षीय शिक्षक पुरषोत्तम कुमार के रूप में हुआ है।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार के दिन अपनी शिक्षिका पत्नी निर्मला कुमारी-(जो मध्य विद्यालय नगरनौसा में कार्यरत है) को विद्यालय छोड़ते हुए अपने विद्यालय करायपशुराय प्रखंड के मध्य विद्यालय दिरीपर नगरनौसा-डियावां पथ होते हुए अपने बाइक से जा रहे थे कि जैसे ही शिक्षक पुरषोत्तम कुमार नगरनौसा बनबोरिया धाम के आसपास पहुंचे कि अज्ञात बदमाशों ने उन्हों गोली मार दी। इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

इधर ग्रामीणों सड़क किनारे गिरे हुए शिक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने बीपी हाई होने की बात कहते हुए बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया। जब तक शिक्षक के गोली लगने की बात किसी को पता नहीं चला। उसके बाद पटना में शिक्षक की मौत हो गयी।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि पीएचसी द्वारा बताया गया कि बीपी बहुत हाई थी। उसी को लेकर हमलोग रेफर किये थे। बाद में गोली लगने की बात आई है। अभी गोली लगने की बात बेरिफाई नहीं हुआ है। अपनी टीम को पटना भेजे है। बेरिफाई होने की बाद ही कुछ कह पाएंगे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=5YVkdAqQ8Qo[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tE_9yNsCASU[/embedyt]

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future