अन्य
    Friday, October 18, 2024
    अन्य

      राजगीर अनुसूचित जाति बालिका विद्यालय में एडमिशन में अपनाया गजब तरीका

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजकीय अम्बेदकर प्लस टू अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय राजगीर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारीवर्ग राजीव रंजन कुमार और प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन की मौजूदगी पूरा किया गया।

      अनुमण्डल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर की देखरेख में पारदर्शिता के साथ नामांकन करने का काम पूरा किया गया। नामांकन उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ। पहली कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले 504 से अधिक अभिभावक उपस्थित रहे। पहली कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया लौटरी पद्धति से किया गया।

      वरीय पदाधिकारियों और अभिभावकों की मौजूदगी में पारदर्शी व्यवस्था के तहत नामांकन प्रक्रिया पहली बार किया गया। अभिभावकों फोटो नामांकन प्रक्रिया की निगरानी करते एसडीओ, एसडब्ल्यूओ एवं अन्य। द्वारा अपनी पाल्याओं के लिए कुल आवेदित 504 दिया गया है।

      सभी छात्राओं की लौटरी निकाली गयी, जिसमें कोटिवार कुल 40 छात्राओं का चयन मेधा सूची के लिए एवं 15 छात्राओं का चयन प्रतीक्षा सूची के लिए की गयी है।

      इस अवसर पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह छात्रावास प्रबंधक आतिया अंजुम, अम्बेदकर प्लस टू अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय राजगीर अजय पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि, मीरा कुमारी वार्ड पार्षद एवं अन्य उपस्थित रहे।

      विद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव रंजन प्राचार्य के द्वारा नामांकन उत्सव में आए पदाधिकारियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए बेटियों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि छठी और नवमी कक्षा में नामांकन के लिए विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर परीक्षा फल का प्रकाशन किया जाएगा।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=-gezsQyyzXE[/embedyt]

      बारात देख रही युवती को बदमाश ने कनपटी में मारी गोली, मौत

      लोकसभा चुनाव, होली, रामनवमी को लेकर ये आठ कुख्यात हुए जिला बदर

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=woRKQljXYfM[/embedyt]

      हर्ष फायरिंग मौत मामले में नया मोड़, छात्रा को निशाना लगाकर मारी गई गोली

      राजगीर के सभी चौक-चौराहों से CCTV कैमरा गायब, CM ने किया था उद्घाटन

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=4PaIYo7B5VQ[/embedyt]

      टीआरई-1 और टीआरइ-2 के BPSC टीचरों की प्रतिनियुक्ति पर रोक

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!
      10 most beautiful actresses in the world : विश्व की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्रियां Artificial Intelligence: भविष्य का बदलता चेहरा Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda Five great thoughts of Lord Buddha Major tourist places of Nalanda Bihar in India