Thursday, February 12, 2026
अन्य

    ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत, दो लोग जख्मी

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पीरबीघा ओपी क्षेत्र बाजार में एक हादसा नाकदोई गांव निवासी अरविंद प्रसाद 35 वर्षीय पुत्र वाल्मीकि प्रसाद की मौत हो गयी। परिजन पुलिस की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचे।

    मृतक के भाई ने बताया कि हर दिन की तरह वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। पीरबीघा के समीप ई-रिक्शा स्टैंड के पास दुर्घटना में वाल्मीकि की मौत हो गयी। अन्य दो लोगों का इलाज किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक को थाना लायी गयी है, जबकि बताया कि घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा मिली। इसके बाद परिजन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

    उन्होंने बताया कि भाई का शव बगल में पड़ा हुआ था और इ-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया था। मृतक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। इस दुर्घटना में मौत के बाद छोटे-छोटे बच्चों के सर पर से पिता का साया उठ गया।

    घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीरबीघा ओपी अध्यक्ष अर्जुन मंडल ने बताया कि ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में पलट गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

    उन्होंने बताया कि इलाज के लिए रास्ते में ले जाने के क्रम में ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर परिजन के साथ पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लेकर गयी है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजनों द्वारा आवेदन मिला है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

    PM मोदी ने राजगीर रेलवे स्टेशन पर किया खाजा स्टॉल का शुभारंभ

    बिहारशरीफ नगर के गौरागढ़ मोहल्ला से 6 स्मैक तस्कर धराए

    परवलपुर प्रखंड भाजपा ने जदयू सांसद के खिलाफ मुहिम छेड़ी

    अब अस्पतालों में दीदी की रसोई के साथ दीदी की सफाई भी देखने को मिलेगी

    सांसद ने राजगीर-बख्तियारपुर मेमू स्पेशल के ठहराव का किया शुभारंभ

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें