चंडी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, पूरा घर जलकर राख, किराएदार झुलसा

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र अंत्रगत मेहंदी बिगहा गांव में सुबह खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गयी। कुछ ही देर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और गैस सिलेंडर ब्लास्ट करते ही घर में आग लग गई। आग की लपट पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। इस दौरान एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया।

बताया जाता है कि मेहंदी बिगहा गांव निवासी श्रवण यादव के घर में सुबह खाना बन रहा था। खाना बनने के क्रम में आग किसी तरह से सिलेंडर में लग गयी। उसके बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट करने से पूरे घर में आग लग गई।

सिलेंडर में आग लगते ही घर परिवार के सभी लोग घर के बाहर निकल गये। लेकिन इसी बीच किराए के मकान में रह रहे बहादुर यादव आग की चपेट में आने से झुलस गए। जिसे आनन फानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, स्थानीय ग्रामीणों एवं अग्निशामक दस्ता की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। तब तक पूरा घर राख हो चुका था।

मजदूर की पीट-पीटकर हत्या मामले में दोषी चंडी के 3 लोगों को उम्रकैद

बिहारशरीफ में ‘स्मार्ट लापरवाही’ से स्कूल की दीवार गिरी, कई जख्मी, दो गंभीर

पैसों की लेनदेन के विवाद में बी फार्मा के छात्र को गोली मारी

चिकसौरा थाना पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 3 धंधेबाज गिरफ्तार

अचानक खलिहान में लगी आग में 12 बीघा खेत की फसल राख

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker