बुरा न मानो होली है कहकर जबरन रंग लगाया तो जाएंगे जेल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। होली के दिन हमलोग अक्सर अनजान लोगों के द्वारा रंग देने के यह लाइन लोगों के मुंह से सुनने को मिलते हैं- बुरा न मानो होली है… होली है भाई होली है… लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो लोग बिना इजाजत के किसी महिला या पुरुष पर ये कहकर रंग डालते हैं कि बुरा ना मानो होली है तो उन्हें जेल भी हो सकती है।

जी हां महिला या पुरुष पर रंग या पिचकारी होली के नाम दूसरे को होली के दिन हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर सकती है। होली आपसी प्रेम व सौहार्द का पर्व है। ऐसे हमें होली खेलते वक्त इस बात का ध्यान रखना होगा कि इससे किसी को परेशानी न हो। किसी को जबरन रंग लगाना भी नहीं चाहिए।

होली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन अगर रंगों के इस त्यौहार में आपने बिना इजाजत के खासकर किसी अनजान महिला या पुरुष पररंग या पिचकारी मारते हैं, तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

दरअसल अगर कोई व्यक्ति आपके रंग डालने या आपके तरीके से सुरक्षित महसूस नहीं करता है तो वह आपके खिलाफ पुलिस से शिकायत कर सकता है। इस शिकायत के बाद पुलिस आपको गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई कर सकती है, क्योंकि अपनी खुशी के लिए आप किसी अन्य व्यक्ति को परेशान नहीं कर सकते हैं।

होली के नाम पर न करें परेशानः होली के दौरान लोग हुड़दंग करने के नाम पर दूसरों को परेशान करते हैं। कई बार शराबी द्वारा लोगों को गालियां भी दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ आप कानूनी शिकायत कर सकते हैं। क्योंकि एक दूसरे को अश्लील गालियां देना भारतीय दंड संहिता की धारा 294 में एक दंडनीय अपराध है।

सौहार्द के साथ मनाएं होलीः होली के दिन अक्सर हुड़दंग करने वाले शराब पीकर आम लोगों को परेशान करते हैं। महिलाओं को भी सड़क पर परेशान करते हैं। ऐसी स्थिति में महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए कई कानून हैं। जैसे अगर कोई पुरुष आपका पीछा कर रहा है, तो आप आईपीसी की धारा 354 डी के तहत उस अपराधी के खिलाफ कार्यवाही कर सकती हैं।

इसलिए आप होली की शुभकामनाओं के साथ परिवारजनों और मित्रों के साथ होली मनाएं। किसी भी धर्म का त्यौहार आपसी सौहार्द और भाईचारा के साथ मनाना चाहिए, इससे किसी दूसरे व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

हुड़दंगियों पर पुलिस की नजरः  जनता को हुड़दंग से बचाने के लिए पुलिस ड्यूटी पर तैनात रहेगी। होली को देखते हुए सरकार ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी कैंसिल कर दी है।

पुलिस ने हुड़दंग से निपटने के लिए टीम का गठन किया है। पुलिस होली के दिन हुड़दंग करने वालों के लिए खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयारी कर चुकी है।

नालंदा जिला दंडाधिकारी ने इन 48 अभियुक्तों पर लगाया सीसीए

राजगीर नेचर-जू सफारी समेत केबिन रोपवे का संचालन बंद

नालंदा में 497 हेडमास्टर का वेतन बंद, शोकॉज जारी, जानें क्या है मामला

बिहारशरीफ पहुंची IG गरिमा मल्लिक, SP समेत पुलिस अफसरों की लगाई क्लास

मजदूर की पीट-पीटकर हत्या मामले में दोषी चंडी के 3 लोगों को उम्रकैद

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker