Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    एसपी-डीएम ने ऐतिहासिक औंगारी धाम छठ मेला का लिया जायजा

    एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। पावन चैती छठपर्व के मौके पर नालंदा जिलाधिकारी शशांक कुमार शुभंकर और एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने ऐतिहासिक औंगारी धाम के औंगारी धाम सरोवर, पार्किंग जोन,छठ व्रतियों के ठहरने की जगह आदि का जायजा लिया।

    SP DM took stock of the historical Aungari Dham fair 2इस दौरान उन्होंने औंगारी धाम ट्रस्ट के सदस्यों, मंदिर के पुजारियों, मुखिया तथा ग्रामीणों के साथ बैठक कर मेले में छठ व्रतियों को कैसे अधिक सुविधा और सहयोग मिले, उसे लेकर विचार विमर्श किया।

    उन्होंने कहा कि औंगारी धाम मंदिर में अर्ध्य प्रदान करने वाली श्रद्धालुओ की काफी भीड़ होती है। मेले में काफी भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए ठहरने की जगह, पानी की समुचित व्यवस्था, बिजली, स्वास्थ्य केंद्र काउंटर की व्यवस्था, गाड़ियों की शौचालय की व्यवस्था, भीड़ होने वाले जगहों पर पुलिस बल की व्यवस्था, बाहरी पार्किंग, ब्रेकेटिंग, ठहरने की जगहों पर पानी टैंकर व शौचालय की व्यवस्था आदि शामिल है।

    जिलाधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी अपने डयूटी पर तैनात रहेंगे। साथ ही ट्रस्ट के सदस्यों को कहा कि व्रतियों को किसी प्रकार दिक्कत नहीं हो, इसके लिए जगह-जगह पर भोलेटियर को तैनात करेंगे। तालाब में गोताखोर, नाव से पूरी निगरानी करने का निर्देश दिया।

    साथ ही बिजली, पानी, की व्यवस्था सुसमय करने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारी को दिए। खासकर ग्रामीणों एवं समाजसेवियों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने शख्त आदेश दिया कि छठ पर्व में आने वाले वाहनों से यदि कोई भी ठीकेदार पैसा वसूलती है तो उस पर प्रथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजें।

    इस मौके पर एसडीओ प्रवीण कुमार, डीएसपी सुमित कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ कुमार, पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कुमार, सहायक विद्युत अभियंता पप्पू कुमार, औंगारी थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बीएन यादव, नवल किशोर, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोली सिंह, औंगारी मुखिया प्रतिनिधि सन्तोष कुमार, मुनचुन कुमार, डॉ. संजीव कुमार, महेंद्र प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।

    गर्मियों की छुट्टी में चालू रहेगा मिशन दक्ष और मध्याह्न भोजन

    अभिभावकों का शॉपिंग मॉल बना बिहारशरीफ का RPS स्कूल

    अतंर्राष्ट्रीय पर्यटन नगर राजगीर की बड़ी मुसीबत बने फुटपाथी दुकानदार

    नालंदा में इन 10 सरकारी स्कूलों की हुई अकाल मौत, जानें वजह

    नालंदा के इन 420 फर्जी नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग पटना में शुरु

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.