सिलाव स्टेशन पर कोरोना काल से एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद

नालंदा दर्पण डेस्क। सिलाव रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ी के ठहराव की मांग नहीं पूरी हो सकी है। जबकि बख्तियारपुर-राजगीर रेल खंड पर यह स्टेशन रेलवे विभाग को उल्लेखनीय राजस्व देने वाले स्टेशनों में एक है।

कोरोना काल से पहले एक्सप्रेस रेलगाड़ी की ठहराव थी। मगर कोरोना काल से एक्स्प्रेस रेलगाड़ी की ठहराव सिलाव रेलवे स्टेशन पर बंद कर दी गई। तब बताया गया था कि कोरोना महामारी ठीक हो जाने के बंद ठहराव हो जायेगी। मगर आज तक नहीं किया गया।

इस संबंध में निवर्तमान नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार को कई बार पत्र लिख कर दिया गया, मगर आज तक इस पर उनके द्वारा कोई पहल नहीं की गयी। यहां श्रमजीवी एक्स्प्रेस तक का ठहराव को लेकर काफी प्रयास किया गया। मगर आज तक ठहराव नहीं हो पाया।

लोगों का कहना है कि सिलाव रेलवे स्टेशन एक ऐसा रेलवे स्टेशन है। जहां दूसरे रेलवे स्टेशन से टिकट कटा कर यहां के रेलवे काउंटर से बेचा जाता है। पुराने टिकट पर मुहर लगा कर टिकट दिया जाता है।

इस रेलवे स्टेशन पर लोगों को बैठने की लिए जगह, शौचालय, पानी, लाइट की सही व्यवस्था नहीं है, स्टेशन पर चलने वाले जमीन उबड़ खाबड़ है। जिससे रात्रि में रेल से उतरने वाले यात्री को काफी परेशानी होती हैं।

फिलहाल सिलाव के लोगों को पटना जाने के लिए एक्स्प्रेस रेलगाड़ी पकड़ना है तो 8 किलो मीटर उतर नालंदा या 8 किलोमीटर दक्षिण राजगीर जाना पड़ता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker