नालंदा सीएस की बड़ी कार्रवाई, 4 बीसीएम को शोकॉज, वेतन बंद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। चालू वर्ष 2023-24 में जिले में 11 हजार 913 के विरुद्ध सिर्फ सात हजार 407 बंध्याकरण ही हुए। इसमें शिथिलता बरतने पर तीन बीसीएम से शोकॉज जारी करते हुए उनसे तीन दिनों में जवाब मांगा गया है।

साथ ही, चेतावनी देते कार्यशैली में सुधार लाने को कहा है। इसके लिए बेन के बीसीएम शेष मणि, बिहारशरीफ के बीसीएम सुनील कुमार व एकंगरसराय के बीसीएम राकेश कुमार से शोकॉज किया है।

वहीं सीएस डॉ. श्यामा राय ने छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण करने में पिछड़ रहे चार प्रखंडों के बीसीएम से शोकॉज करते हुए वेतन रोकने एवं स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा कर लक्ष्य में पिछड़ रहे प्रखंडों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

डीपीएम श्याम कुमार निर्मल के अनुसार बिंद की बीसीएम सोनी कुमारी, हिलसा की बीसीएम साधना कुमारी, इस्लामपुर के बीसीएम आशुतोष कुमार एवं बिहारशरीफ शहरी के बीसीएम सुनील कुमार से शोकॉज करते हुए वेतन रोकने का आदेश दिया है।

डीपीएम ने बताया कि परिवार नियोजन में बंध्याकरण में जिला की उपलब्धि 62 फीसद रही है। लेकिन, तीन प्रखंडों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। एकंगरसराय में 37 फीसद, बिहारशरीफ में 40 फीसद तो बेन में मात्र 45 फीसद ही लक्ष्य पूरा हुआ है। उन्हें इस वर्ष इसमें सुधार लाने की चेतावनी दी गयी है।

बकौल डीपीएम, जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही हैं। योग्य दंपतियों तक परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों की पहुंच को सहज व सरल बनाया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, कॉपर टी, अंतरा, कंडोम व अन्य साधनों का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker