अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

जी हाँ, पागल हो गई है सिलाव थाना की पुलिस, खुद देख लीजिए

नालंदा दर्पण डेस्क। सोशल मीडिया पर बीते मंगलवार के दोपहर की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो नालंदा जिला के सिलाव थाना पुलिस से जुड़ा बताया जाता है। यदि आप इस वीडियो को देखेंगे और इसके पीछे की कहानी जानेंगे तो यही कहेंगे कि यहां की पुलिस मानसिक रुप से विक्षिप्त हो गई है।

बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर सिलाव थाना में तैनात जमादार मनोज कुमार सीमा गांव के पास एक गैराज में पुलिस बल के साथ गाड़ी बनाने पहुंचा। गैराज के मैकेनिक सैय्यद ने आधा घंटा के भीतर खराब पुलिस वाहन बना देने की बात कही।

फिर क्या था। बालू और दारु की कमाई में मदमस्त जमादार समेत पुलिस जवान विक्षिप्त हो उठा और सारे मिलकर बेचारे उस गैराज मिस्त्री को बीच सड़क लाकर काफी बेरहमी से उसकी पिटाई करने लगे। तमाचा, लात-घूंसा और लाठी मिस्त्री पर बरसने लगे।

कहते हैं कि इसी बीच राहगीरों ने इस शर्मनाक घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। जिसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में सुशासनी पुलिस की गुंडई सबके सामने आ गया और सर्वत्र थू-थू होने लगा। पूरा मामला पटना से लेकर दिल्ली तक की मीडिया में छा गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.